फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five including husband sued for dowry harassment

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Five including husband sued for dowry harassment
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कल्याणपुरा में दुलीचंद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी 27 अप्रैल 2022 को रामपुर जनपद के अजीम नगर थानाक्षेत्र के नगलिया आकील निवासी रामदेव से की थी। शादी में विवाहिता के परिजनों ने 18 लाख रुपये खर्च किए थे। जिसमें चार पहिया वाहन और 7 लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज प्रताड़ना देने लगे। दहेज में कार हुए तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो मारपीट की गई। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। विवाहिता 8 महीने की गर्भवती है। 28 जून की शाम ससुराल वालों ने प्रीति के साथ मारपीट की। मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह विवाहिता ने अपने आप को बचाया। तभी आरोपी ससुराल वालों ने धक्के देकर उसे घर से निकाल दिया। अपने मायके पहुंचकर विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके निर्देश पर अमरोहा देहात पुलिस ने पति की रामदेव, ससुर नन्हें, सास माया, देवर राजकुमार, ननद अर्चना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और गाली गलौज के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed