फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five including four women arrested for making obscene gestures

घर के बाहर अश्लील इसारे करने में चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five including four women arrested for making obscene gestures
अमरोहा। बंद घर के बाहर खड़ीं होकर कुछ महिलाएं लोगों की तरफ अश्लील इशारे कर रहीं थीं। देह व्यापार की सूचना पर पहुंची अमरोहा नगर और महिला थाना पुलिस ने मोहल्ला चियो दाउद सराय स्थित एक घर पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी की चार महिलाओं सहित पांच लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली ले आई और एफआईआर दर्ज करने के बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी सतीश पांडे ने बताया कि रविवार रात को नगर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मोहल्ला चियो दाउद सराय में बाहरी छोर पर बने मकान में कुछ महिलाएं देह व्यापार करती हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने महिला थाना इंस्पेक्टर पूनम आनंद को साथ लेकर मकान पर छापा मारा। इस दौरान तो मकान बंद मिला, लेकिन मकान के सामने सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों की तरफ अश्लील इशारे कर रहीं थीं। महिलाओं के साथ खड़ा एक व्यक्ति भी गलत इशारे कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर चार महिलाओं और एक व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने अपनी तहरीर पर पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई और बाद में थाने से जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed