फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five high masts, 300 LED lights will remove the darkness of the industrial area

पांच हाई मास्ट, 300 एलईडी लाइट से दूर होगा औद्योगिक इलाके का अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five high masts, 300 LED lights will remove the darkness of the industrial area
औद्योगिक इलाके में काम करने वाले 15 हजार से अधिक श्रमिकों को औद्योगिक इकाइयों तक आने जाने में अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए नगर पालिका पांच हाई मास्ट और 300 एलईडी लाइट लगवा रही है। रोशनी व्यवस्था उचित हो जाने के बाद जहां औद्योगिक इकाइयों की आवासीय कालोनियों के आस-पास अंधेरे में अपराधी के छिपने का डर नहीं रहेगा, वहीं सुरक्षा चक्र भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र गजरौला में साइड-1 एवं औद्योगिक क्षेत्र साइड-2 हैं। जिनमें 29 फैक्टरी हैं। 28 मई 2020 तक फैक्टरी इलाका उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधीन था। जिसे नगर पालिका को हस्तांतरित किया गया है। औद्योगिक इकाइयों में 15 हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं। इसके अलावा सभी इकाइयों में अपनी आवासीय कालोनियां हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण औद्योगिक इकाइयों से प्रति वर्ष एक करोड़ से अधिक का राजस्व वसूल करता था, लेकिन उसने विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। न तो पथ प्रकाश के इंतजाम किए गए और न ही नाला व नाली निर्माण कार्य कराए गए। कुछ नाले बनाए गए थे, जिनकी सफाई न होने की वजह से वह अट गए। इसके अलावा डिवाइडर नहीं होने के कारण औद्योगिक इकाइयों में आते जाते समय हादसे का डर बना रहता है। कई बार झाड़ियों में तेंदुए को देखा गया। जिसकी वजह से आवासीय कालोनियों के लोगों संग ही श्रमिक भी खौफ में जीते थे। श्रमिकों और आवासीय कालोनियों का सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए ही पालिका द्वारा पांच हाईमास्ट लाइट व 300 एलईडी लाइट लगवाई जा रही हैं। जिनका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा डिवाइडर बनाए जाने का कार्य भी पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

फैक्टरी इलाके में पथ प्रकाश पर 50 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। लाइट लगवाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। हाईमास्ट लाइट जलने लगी हैं। एलईडी लाइटों को बिजली देने का काम बाकी रह गया है जोकि सप्ताह भर में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह पाल, ईओ, नगर पालिका, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed