फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five held hostage and threatening bus conductor

Amroha News: बस परिचालक को बंधक बनाने, धमकाने में पांच फंसे

Tue, 12 Mar 2024 12:15 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Mar 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Five held hostage and threatening bus conductor
गजरौला। बस के परिचालक को बंधक बनाकर धमकाने व 25 हजार रुपये प्रति माह की मांग करने, बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देने में पांच आरोपी फंस गए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव दौताई निवासी जीशान बस का परिचालक है। बस दिल्ली से हरदोई के बीच चलती है। दो फरवरी-24 की रात एक बजे गजरौला में औद्योगिक चौकी क्षेत्र में पहुंची थी। यहां पर सवारी के रूप में 4-5 लोग पहले से ही खड़े थे। उन्होंने बस रुकवाई। बस के रुकते ही जीशान ने बस की खिड़की खोली। तभी अज्ञात लोगों ने उसको बस से नीचे खींच लिया। कुछ दूर ले जाकर बंधक बना लिया। धमकाते हुए कहा कि तूने स्याना बुलंदशहर वाले मशरूर, जाहिद ताहिर, नुरुद्दीन व राधना के अनवार का नाम नहीं सुना। इस रूट पर बस चलाने की हिम्मत कैसे हुई। इस रूट पर बस चलानी है तो उपरोक्त बस मालिकों के कहने पर 25 हजार रुपये प्रतिमाह देनी होगी। धमकी दी कि उनकी बात नहीं तो स्टाफ सहित जान से मार देंगे। इस बीच जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल बाल बचा। गोली की आवाज सुन लोग जागे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना निवासी अनवार, स्याना निवासी मशरूर, जाहिद, ताहिर, नुरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed