फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five Gram Panchayats will be developed with one crore

Amroha News: एक करोड़ से होगा पांच ग्राम पंचायतों का विकास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Five Gram Panchayats will be developed with one crore
अमरोहा। जिले की पांच पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए किया गया था। जिसके तहत पंचायतों को मिली एक करोड़ रुपये की धनराशि पंचायतों द्वारा खर्च नहीं की गई थी। जिसके बाद अब पंचायतों को पुरस्कार के रूप मे मिली राशि को गांव के विकास पर खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना मानकों पर जिले के पांच पंचायतें खरी पाई गई थी। इन पंचायतों का चयन गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों के रूप में बेहतर कार्य करने पर किया गया था।
विज्ञापन

योजना के तहत अमरोहा ब्लॉक की जमना खास व अमरोला मय बाग, जोया की चौधरपुर व धनोरा उर्फ मुरादनगर तथा धनौरा ब्लॉक की फोलादपुर पंचायत के प्रधानों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया था। जिसके अंतर्गत जमना खास को पुरस्कार के रुप में 35 लाख रुपये, चौधरपुर पंचायत को 30 लाख रुपये, फौलादपुर पंचायत को 20 लाख रुपये, अमरौला मयबाग को 15 लाख रुपये व धनौरा उर्फ मुरादनगर को 10 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च माह में ही पंचायतों को यह राशि उनके खातों में भेज दी गई थी। लेकिन पंचायतों में इस धनराशि से कोई विकास कार्य नहीं कराए गए थे। अब जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने पंचायतों को उक्त धनराशि से हो कराए जा सकने वाले कार्यों की सूची भेजते हुए राशि को खर्च कर उपभोग प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
---
इन कार्यों पर खर्च हो सकेगी रकम
- कॉमन फैसिलिटि सेंटर
- कम्युनिटी सेंटर
- मिनी खेल स्टेडियम
- ओपन जिम
- सोलर शक्ति केंद्र
- ई-लाइब्रेरी
- परिषदीय स्कूलों के लिए फर्नीचर
- अंत्येष्टि स्थल
- आरोग्य केंद्र
- ग्राम पंचायत हाट बाजार
- रोजगार प्रशिक्षण केंद्र
- स्वराज स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed