फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five cars colied in fog

घने कोहरे में बगद नदी के वन वे पुल पर भिड़ी पांच कारें, टूटे शीशे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
five cars colied in fog
गजरौला(अमरोहा)। घने कोहरे में हाईवे पर एक के पीछे एक करके पांच कारें भिड़ गईं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि सभी वाहनों के शीशे टूट गए। बाद में सभी लोग अपने-अपने वाहन लेकर चले गए। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक जाम के हालात बने रहे और वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे से ही कोहरे ने अपने पांव पसार लिए थे। रात लगभग एक बजे दिल्ली की दिशा से आ रही वैगनआर के चालक रमेश सिंह निवासी भारत नगर दिल्ली ने हाईवे पर बगद नदी के वन-वे पुल पर सामने से आ रही रोडवेज बस को देख अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे वेगनआर के पीछे चल रही पांच कारें एक के पीछे एक भिड़ गईं। गनीमत रही कि घने कोहरे की वजह से वाहन बेहद कम रफ्तार पर थे। हालांकि इस दौरान सभी पांचों कारों के शीशे टूट गए। वाहनों के बीच पुल पर खड़े हो जाने के कारण वहां जाम के हालात बन गए। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक पुल पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed