Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five arrested for stealing cash and jewelery from a soldier's bag in a roadways bus

Amroha News: फौजी के बैग में सेंधमारी, चलती बस में से उड़ाई नगदी और जेवर; पांच गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

रोडवेज बस में सवार एक फौजी के बैग से नगदी और जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के बिलारी थानाक्षेत्र के के गांव असालतपुर में किसान मुकुट सिंह का परिवार रहता है। मुकुट सिंह फौजी हैं वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली कैंट में है।

विज्ञापन
Five arrested for stealing cash and jewelery from a soldier's bag in a roadways bus
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रोडवेज बस में सवार फौजी के बैग से नगदी और जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। सवारियों ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मुरादाबाद के सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पकड़े गए पांच चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के बिलारी थानाक्षेत्र के के गांव असालतपुर में किसान मुकुट सिंह का परिवार रहता है। मुकुट सिंह फौजी हैं वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली कैंट में है। रविवार को फौजी मुकुट सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे। दोनों मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुए थे। करीब 2:30 बस मुरादाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस पाकबड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अक्का भीकनपुर निवासी अरमान ने परिचालक से बस रुकवाने के लिए कहा और लेकिन यहां पहले से मौजूद दो युवक बस में चढ़ते ही कूदकर भाग गए। बस परिचालक रंजीत सिंह को शक हुआ तो उन्होंने बस के गेट बंद कर दिए। चालक से बस रोकने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक ने सवारियों से अपना-अपना सामान चेक करने के लिए कहा। इस दौरान मुकुट सिंह ने अपना बैग चेक किया तो उससे 50 नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी थे। उन्होंने ये बात चालक और परिचालक को बताई। सभी सवारियों ने बस में मौजूद पांच चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अरमान, तालिब,  निवासी अक्का भीकनपुर थाना भोजपुर, नन्हे निवासी सिहाली शाहबाजपुर थाना भोजपुर, बाबू निवासी नगला बलवीर थाना पाकबड़ा और सलमान मोहल्ला बगियावाला थाना भोजपुर बताया। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को मौके पर पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि फौजी मुकुट सिंह की तहरीर पर सात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पकड़े गए पांचों चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों का नाम नवीजान निवासी सिहाली शाहबाजपुर और नजाकत निवासी भौपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed