फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First result of Amroha assembly seat came

अमरोहा विधानसभा सीट का सबसे पहले आया रिजल्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
First result of Amroha assembly seat came
सबसे पहले अमरोहा विधानसभा की काउंटिंग संपन्न हुई। यहां सपा प्रत्याशी महबूब अली ने जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल की। दूसरे नंबर पर मंडी धनौरा की काउंटिंग संपन्न हुई। जबकि हसनपुर और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग लगभग एक साथ संपन्न हुई। इस दौरान डीएम ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना कराई गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना संपन्न हुई। इसके बाद ईवीएम में डले मतों की गणना कराई गई। चंद मिनटों में रूझाने आने शुरू हो गए थे। पहले राउंड का रूझान सुबह दस बजे आया। इसके बाद पंद्रह बीस मिनट में रूझान आते रहे। सबसे पहले अमरोहा विधानसभा सीट की मतगणना संपन्न हुई। इसके बाद मंडी धनौरा क्षेत्र की मतगणना संपन्न हुई। इसके बाद नौगांवा सादात और बाद में हसनपुर क्षेत्र की मतगणना लगभग एक साथ संपन्न हुई। करीब पांच बजे तक मतगणना ने अंतिम रूप लिया। हालांकि रात्रि नौ बजे तक कार्मिक और अधिकारी काउंटिंग का कार्य संपन्न कराने में जुटे रहे। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई है। पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मतगणना निपटने के बाद भी अफसरों ने खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया। वह पूरे इलाके में नजर बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed