फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First installment of MLA fund released for development work

Amroha News: विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की पहली किस्त जारी

Fri, 30 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 30 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
First installment of MLA fund released for development work
अमरोहा। नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार की ओर से विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी गई है। क्षेत्र के विकास के लिए चारों विधायक व एक एमएलसी को पहली किस्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। किस्त की राशि मिलने के बाद डीआरडीए ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे हैं, जिसके बाद विकास कार्यों का काम कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए सरकार हर साल विधायकों को पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराती है। यह राशि दो किस्तों के रूप में दी जाती है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। अमरोहा व नौगांवा सादात सीट पर समाजवादी पार्टी और मंडी धनौरा व हसनपुर सीट पर भाजपा के विधायक हैं। इसके अलावा डॉ. हरि सिंह ढिल्लो मुरादाबाद-बरेली सीट से शिक्षक विधायक के रूप में हैं।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष की राशि खर्च होने और नए वित्तीय वर्ष शुरू होने पर सरकार ने विधायकों को निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। चारों विधायकों व एक एमएलसी को निधि के रूप में कुल 12.5 करोड़ रुपये मिले है। डीआरडीए ने विधायकों से विकास कार्यों के कराने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव आने के बाद विकास कार्य कराने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed