फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First day of lockdown: movement of vehicles reduced, silence on roads

लॉकडाउन का पहला दिन: वाहनों की आवाजाही कम, सड़कों पर सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
First day of lockdown: movement of vehicles reduced, silence on roads
अमरोहा। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को शहर से लेकर हाईवे तक सन्नाटा रहा। वाहनों की आवाजाही कम रही, लेकिन जरूरी सेवाओं के वाहन गुजरते रहे। मेडिकल स्टोर पर लोगों ने दवाओं की खरीदारी की। इसके अलावा दूध के पैकेट लिए। उधर, मोहल्लों में बच्चों ने खेलकूद के साथ खूब उधम मचाया। अब चार मई को सुबह सात बजे के बाद से आवागमन बहाल होगा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते साप्ताहिक लॉकडाउन लगा हुआ है। अब मंगलवार चार मई की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इस अवधि में केवल जरूरी सेवाओं की दुकानें खुलेंगी। मिल्क और मेडिकल स्टोर खोलने के निर्देश हैं। शनिवार को शहर के नगर पालिका और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के मेडिकल स्टोर खुले रहे। मोहल्लों के लोगों ने जरूरत की दवाओं की खरीदारी की। इसके अलावा मिल्क शॉप से दूध के पैकेट खरीदे। इसके बाद लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद पुलिस के जवान चौक चौराहों पर मुस्तैद हो गए। टीपी नगर और लकड़ा तिराहे पर पुलिस ने रास्ते से गुजरने वाले लोगेें को रोका। उनके घर से निकलने की वजह पूछी, बेवजह निकलने वालों के चालान काटे। वहीं शहर के तलवार शाह, कोट, बड़ा दरबार, बाजार रज्जाक, नियाजियान, कुरैशी, आवास विकास कॉलोनी आदि मोहल्लों के बच्चे घरों से बाहर निकलें। उन्होंने खेलकूद के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed