फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Firozabad GRP team took the car of illegal cartridge smuggler Prateek Saxena

अवैध कारतूस तस्कर प्रतीक सक्सेना की कार ले गई फिरोजाबाद जीआरपी की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Firozabad GRP team took the car of illegal cartridge smuggler Prateek Saxena
हसनपुर (अमरोहा)। अवैध कारतूस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए हसनपुर निवासी गन हाउस स्वामी के बेटे एवं 25 हजार रुपये के इनामी प्रतीक सक्सेना के जेल जाने के बाद बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद की जीआरपी की टीम हसनपुर पहुंची और उसकी कार को कब्जे में कर अपने साथ ले गई है। चर्चा यह भी है कि उसके चालक को भी पूछताछ के लिए जीआरपी की टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन

22 अप्रैल की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कारतूस अमरोहा जनपद के हसनपुर से खरीदे जाने की बात कबूल की थी। आगरा पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताख से इनपुट मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित हरदयाल सिंह एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना को हिरासत में लेकर उसके बेटे प्रतीक सक्सेना निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद फिरोजाबाद जीआरपी की टीम आरोपी प्रतीक को अपने साथ ले गई थी और वहां से जेल भेज दिया था। फिरोजाबाद में दर्ज हुए मुकदमे में प्रतीक वांछित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। सोमवार को आगरा से जीआरपी की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंची थी। यहां पर एसओजी अमरोहा की टीम के साथ जीआरपी आगरा की टीम की घंटों वार्ता चली थी। उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार और सीओ सतीशचंद पांडेय ने भी अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अब अवैध कारतूस की खरीद-फरोख्त के तार मेरठ से जुड़े हैं। बताया जाता है कि हसनपुर का प्रतीक मेरठ से अवैध कारतूस खरीदा था। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गई है। हसनपुर में हरदयाल गन हाउस के अलावा और भी तीन गन हाउस हैं। पुलिस दूसरे गन हाउस स्वामियों से अवैध कारतूस प्रकरण में जानकारी जुटा रही है। उनका भी रिकॉर्ड चेक करने की तैयारी की जा रही है। उधर बृहस्पतिवार शाम को फिरोजाबाद जीआरपी की टीम हसनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गन हाउस स्वामी के घर पहुंची उसकी कार्य को कब्जे में करके चीज कर लिया और अपने साथ फिरोजाबाद ले गई बताते हैं कि आरोपी प्रतीक सक्सेना कार के चालक को भी जीआरपी की टीम पूछताछ के लिए ले गई है। सीओ सतीश चंद्र पांडे का कहना है कि अवैध कारतूस प्रकरण में फिरोजाबाद जीआरपी की टीम प्रतीक सक्सेना की कार को सीज करके अपने साथ ले गई है। मामले की जांच लगातार चल रही है।
विज्ञापन

कार से अवैध कारतूस सप्लाई करता था प्रतीक
हसनपुर। फिरोजाबाद की जीआरपी की टीम गुरुवार को अवैध कारतूस प्रकरण के मामले में आरोपी प्रतीक सक्सेना की जिस कार को कब्जे में कर के अपने साथ ले गई है। बताते हैं कि प्रतीक उसी कार से अवैध कारतूसों की तस्करी करता था। वह मेरठ से अवैध कारतूस खरीद कर उसी कार में रखता था एवं वहां से हसनपुर लाता था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतीक जगह जगह अपनी कार से ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर कारतूस सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन हाउस स्वामी की संपत्ति की जांच कर रही पुलिस
हसनपुर। अवैध कारतूस प्रकरण के मामले में पकड़े गए हसनपुर के गन हाउस स्वामी के बेटे प्रतीक सक्सेना की संपत्ति की जांच पुलिस कर रही है। सतीश पांडे ने बताया कि संपत्ति की जांच की जा रही है। इसके अलावा हरदयाल गन हाउस के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में कर लिया है ताकि वह उससे छेड़छाड़ न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed