फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing in halpura

हलपुरा में दुकान फूंकी, मारपीट-फायरिंग

Mon, 04 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 04 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
firing in halpura
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : self
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में हलपुरा के पास रविवार शाम क्रिकेट खेलकर आ रहे युवकों में आपसी विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान एक युवक के सिर में बल्ला लग गया। बचाने दौड़े हलपुरा के एक दुकानदार ने युवकों को डांटकर भगाया तो बाद में बाइकों से पहुंचे तमाम लोगों ने उसकी दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन


वाई फायरिंग भी की, कई ग्रामीणों से मारपीट का भी आरोप है। ग्रामीणों ने सूचना के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर धनौरा रोड पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस पहुंची और किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


थाना धनौरा क्षेत्र के गांव दौराला की पुलिया के पास क्रिकेट खेलकर आ रहे ग्राम वासीपुर, बसेड़ा, कटपुरा व बाखरपुर के युवा किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस बीच हलपुरा का दुकानदार सद्दाम बचाने पहुंच गया। इसी दौरान आरिफ के सिर में बल्ला लगने से चोट आ गई। इतने में ग्रामीणों ने बल्ला मारने वाले युवकों की पिटाई कर दी, लेकिन कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे बाद तमाम युवक बाइकों से आए और सद्दाम को मारने पहुंच गए। सद्दाम के नहीं मिलने पर उसकी दुकान में आग लगा दी। ग्रामीणों ने रोका तो हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद फरार हो गए। धनौरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने धनौरा रोड जाम कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष मय पुलिस के पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed