फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing

ग्रामीणों ने बदमाशों को गन्ने के खेत में घेरा, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
firing
हसनपुर के रुस्तमपुर में बदमाशों की सूचना पर डंडे लेकर जमा लोग। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। ग्रामीणों ने बदमाशों को गन्ने के खेत में घेर लिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालांकि बदमाश ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने भी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर में सोमवार की रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने रहरा-हसनपुर मार्ग पर स्थित आबादी के नजदीक एक गन्ने के खेत में जाते हुए तीन लोगों को देखा। ग्रामीण उन्हें बदमाश मानते हुए एकत्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर गन्ने के खेत को घेर लिया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण गन्ने के खेत में बदमाशों को तलाशते रहे। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिस स्थान पर बदमाश देखे गए थे, उसके आसपास से अक्सर पशु चोरी होने की वारदात होती रहती है। गांव निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता की वजह से बदमाश भाग गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गन्ने के खेत में बदमाश होने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने खेत को घेरा था। मौके पर पुलिस भी गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed