फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Firefighters are protesting against carrying MDT

Amroha News: एमडीटी साथ रखने का विरोध कर रहे दमकलकर्मी

Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Firefighters are protesting against carrying MDT
गजरौला। दमकल के चालक एमडीटी को साथ रखने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह अपना विरोध जताते हुए फायर स्टेशन के द्वितीय अधिकारी से यह जिम्मेदारी हवलदार या फायरमैन को दी जाए। यह जिम्मेदारी मिलने से चालक को दमकल वाहन चलाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन






आमतौर पर शिकायत सामने आती हैं कि आग लगने के बाद दमकलकर्मी देरी से पहुंचते। इसके लिए विभाग के चालकों को एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) साथ रखने को दिया था। आग की सूचना दमकल के नियंत्रण कक्ष पर आती है जिसके बाद स्टाफ को घटना के बारे में बताया जाता है। दो दिन पहले सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने सीएफओ को निर्देश दिए कि जिले के दमकल के चालक एमडीटी को साथ रखें।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दमकल के द्वितीय अधिकारी रतन सिंह ने सभी चालकों व फायरमैन को एमडीटी साथ ले जाने के बारे में जानकारी दे रहे थे। इस दौरान तीनों चालक उसे अपने साथ रखने से इन्कार करते हुए विरोध जताया। कहा कि वह गाड़ी चलाएंगे या एमडीटी का काम करेंगे। रतन सिंह ने बताया कि यह जिम्मेदारी फायरमैन को नहीं दी जा सकती। वह मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुट जाता है, जबकि चालक को इस दौरान कोई अन्य कार्य नहीं होता। अभी चालक विरोध कर रहे हैं। लिखित में आदेश मिलने पर सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन










यह होता है एमडीटी



एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) एक मोबाइल जैसा उपकरण है। यह दमकल वाहन में लगे जीपीएस से कनेक्ट होता है। एमडीटी रखने वाला दमकल कर्मी आग की सूचना मिलने पर इसके माध्यम से फायर स्टेशन के नियंत्रण कक्ष को बताएगा कि किस समय उसे सूचना मिली है। वह कब फायर स्टेशन से निकल रहा है। साथ ही मौके पर जाकर भी यह बताएगा कि वह पहुंच गया है। आग बुझाकर दमकल कर्मियों के वापसी हाेने के समय का भी उल्लेख करेगा। उधर, जीपीएस से कनेक्ट होने के कारण नियंत्रण कक्ष में तैनात दमकल कर्मी को यह पता रहेगा कि चालक किस मार्ग से वाहन को मौके पर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed