{"_id":"654a989269b7f786cf08ea1b","slug":"firecrackers-will-be-sold-at-14-places-in-the-district-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-8368-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जनपद में 14 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जनपद में 14 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे
विज्ञापन
गजरौला। दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए अमरोहा जिले में 14 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिन पर तकरीबन तीन सौ दुकान लगाई जाएंगी। फायर ब्रिगेड को निर्देश दिए गए हैं हरेक स्थान पर एक फायर टैंकर और दमकलकर्मी मुस्तैद होने चाहिए। जिससे आग की घटना हो जाने पर फौरन काबू पाया जा सके।
दिवाली निकट आते ही बच्चों और बड़ों में आतिशबाजी खरीदने को लेकर खासी उत्सुकता रहती है। बच्चों ने पटाखे खरीदने की तैयारी शुरु कर दी है। उधर आतिशबाजी के कारण किसी तरह का हादसा न हो जाए, इसलिए प्रशासन ने 14 स्थान चिह्नित किए हैं। जहां पर आतिशबाजी, पटाखे आदि बिक्री की अनुमति दी है। दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां पर आतिशबाजी की बिक्री हो, वहां पर एक फायर टैंकर और दमकलकर्मियों को तैनात किया जाए। जिससे कि आग की घटना हो जाने पर तुरंत काबू पाया जा सके।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह व फायर स्टेशन अफसर कमलेश कुमार मिश्र का कहना है कि जिले में 14 स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री की अनुमति है। प्रत्येक स्थान पर चेकिंग की जा रही है कि आग से बचाव के उपकरण और संसाधन हैं या नहीं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगाई जाएंगी आतिशबाजी की दुकान
1-गजरौला रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का मैदान
2-धनौरा रामलीला मैदान
3-बछरायूं एनडीपी स्कूल का मैदान
4-अमरोहा में जेएस हिंदू कॉलेज का मैदान
5- रजबपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
6-जोया में इकौंदा रोड पर मोहम्मद हनीफ का खाली प्लॉट
7-नौगावां सादात में बुध बाजार का मैदान
8-कैलसा बॉर्डर पर साप्ताहिक बाजार
9- सैदनगली में रामलीला का मैदान
10-ढबारसी में प्राइवेट बस अड्डे के पास रविवार के बाजार का मैदान
11-रहरा में प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान पर
12-हसनपुर में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर
13-आदमपुर में रामलीला का मैदान
14-उझारी में बुध बाजार का मैदान