{"_id":"6af76eae6ede93a5060a9666","slug":"firecracker-thrown-at-college-during-national-anthem-female-student-injured-in-the-blast-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-177765-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राष्ट्रगान के दौरान कॉलेज में फेंका पटाखा, धमाके से छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राष्ट्रगान के दौरान कॉलेज में फेंका पटाखा, धमाके से छात्रा घायल
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान के वक्त किसी ने जलता पटाखा बम फेंक दिया। धमाके से कक्षा 11 की छात्रा संजना घायल हो गई। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। पुराने मुंसिफ न्यायालय के पास कच्चे रास्ते से फेंका गया पटाखा छात्राओं के पास आकर फटा। इसमें रहरा अड्डा निवासी छात्रा संजना घायल हो गई। शिक्षकों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भी शिक्षण कार्य के दौरान परिसर में पटाखा फेंका गया था। इसमें शिक्षक सतीश चंद चोटिल हो गए थे। तब दीपावली का सामान्य उत्सव समझकर पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
शुक्रवार की घटना के बाद प्रधानाचार्य महीपाल सिंह और शिक्षकों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुरक्षा के लिए सुबह नौ से 10 और दोपहर तीन से चार बजे तक कॉलेज के बाहर पुलिस बल तैनात करने की मांग की। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।