{"_id":"69fce8f45b176559210a181c","slug":"fire-safety-mock-drill-held-at-the-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163122-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला चिकित्सालय में हुई फायर सेफ्टी मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला चिकित्सालय में हुई फायर सेफ्टी मॉकड्रिल
Fri, 08 May 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 08 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो
अमरोहा। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर फायर सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत फायर सेफ्टी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएफओ की देखरेख में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अस्पताल स्टाफ की मौजूदगी में किया गया। मॉकड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अस्पताल कर्मियों को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने और तत्काल कार्रवाई करने के तरीके समझाए। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के अंत में एक संक्षिप्त गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। गोष्ठी और मॉकड्रिल में डिप्टी सीएमओ व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।