फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire rained from the sky, temperature reached 45 degrees

Amroha News: आसमान से बरसी आग, 45 डिग्री रहा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, temperature reached 45 degrees
अमरोहा। गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। न दिन को राहत और न रात को सुकून है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरते हुए 28 पर पहुंच गया। लेकिन, गर्मी में राहत मिलती नहीं दिखाई दी। सुबह से ही बेचैन कर देने वाली गर्मी रही और दोपहर बाद तो लोग के हाल बेहाल हो गए।
विज्ञापन

नौतपा के बीच गर्मी बेकाबू हो गई है। हर दिन ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे आसमान से आग सी बरस रही है। सुबह से लेकर रात तक चलने वाली गर्म हवा हर किसी परेशान कर रही हैं। हर पल लोग बेचैन नजर आ रहे हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी रही। हालत यह रही कि भीषण गर्मी के बीच लोग घर पर ही रहे। सुबह 9 बजे तापमान 37 डिग्री के पार हो गया और पंखे और कूलर राहत नहीं दे सके। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। जबकि, चार बजे के बाद भारी उमस बढ़ने के साथ तापमान 45 को छू गया। ऐसे में लोग बेबस नजर आए। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के प्रकोप के आगे जनमानस हताश और परेशान हो गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है हीट वेव चल रही है और अभी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लोग दोपहर के समय घर से बाहर न निकले तथा किसान भी खेत पर न जाएं। पशुओं का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

950 की ओपीडी, डायरिया व बुखार ने बढ़ाई परेशानी
होश उड़ाने वाली गर्मी के बीच लोग बुखार और डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में हर दिन ओपीडी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 950 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश डायरिया व बुखार के मरीज मिले। उन्हें दवाई देकर भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। डायरिया व बुखार का प्रकोप है। बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल के वार्ड में डायरिया से पीड़ित 8 बच्चे तो पांच बड़े भर्ती रहे। जबकि, पांच लोग बुखार के भर्ती रहे। उनका कहना है कि गर्मी के बीच खान पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed