फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in the house due to short circuit, family saved life by running

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, परिवार ने दौड़कर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to short circuit, family saved life by running
घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद परिवार लपटों के बीच घिर गया। किसी तरह सभी ने दौड़कर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ये घटना शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर में हुई है। यहां अमरदीप सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अमित कुमार अमरोहा नगर पालिका के डोर-टू-कूड़ा कलेक्शन वाहन का चालक है। शनिवार की रात करीब नौ बजे अचानक बिजली लाइन में फाल्ट होने से उनके घर में शॉट सर्किट हो गया और आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों में घिरे परिवार के लोगों ने घर से बाहर दौड़कर जान बचाई।
विज्ञापन

दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन व अन्य सभी घरेलू सामान जल गया। पीड़ित अमित कुमार ने अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed