फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in cotton factory due to short circuit, goods burnt

Amroha News: शाॅर्ट सर्किट से काॅटन के कारखाने में आग, सामान जला

Mon, 23 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire in cotton factory due to short circuit, goods burnt
कैलसा (अमरोहा)।
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से रविवार तड़के काॅटन के कारखाने में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंटी लपटें उठने लगी। अंदर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दहशत में आसपास के घरों के लोग भी बाहर निकल गए। सूचना के करीब तीन घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे और करीब साढ़े सात घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक कारखाने में रखा सामान जलकर राख हो गया। कारखाना मालिक ने आगजनी से करीब 20 लाख का नुकसान बताया है।
घटना देहात थानाक्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी की है। गांव निवासी मोहम्मद फजल का गांव में ही कॉटन कारखाना है। इसमें करीब नौ मजदूर काम कर रहे थे। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे कारखाने में लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन


इससे निकली चिंगारी कारखाने में रखे रूई के ढेर में आग लग गई। कुछ ही पल में आग पूरे कारखाने में फैल गई। कारखाने से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। कारखाने में काम कर रहे मजदूर किसी तरह बाहर निकले और कारखाना मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर कारखाना मालिक भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। जानकारी के करीब तीन घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाने लगे।

करीब साढ़े सात घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि गनीमत रही कि कॉटन कारखाने में हुए भीषण अग्निकांंड में कोई हताहत नहीं हुआ। आग के विकराल रूप लेने से पहले ही आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग बढ़ती देखकर श्रमिक बाहर की ओर भाग निकले। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed