{"_id":"605f85f98ebc3ed8321ac6d4","slug":"fire-in-cl-gupta-firm-s-wood-finishing-plant-jpnagar-news-mbd38449686","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएल गुप्ता फर्म के लकड़ी के फिनिशिंग प्लांट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएल गुप्ता फर्म के लकड़ी के फिनिशिंग प्लांट में लगी आग
विज्ञापन
अमरोहा । डिडौली में हाईवे स्थित सीएल गुप्ता फर्म में लगी आग।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सीएल गुप्ता निर्यात फर्म में लकड़ी के फिनिशिंग प्लांट में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की थोड़ी ही देर में लपटें आसमान छूने लगीं। घटना से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से फर्म में लंबे समय तक अफरा तफरी रही।
डिडौली पुलिस के मुताबिक सीएल गुप्ता निर्यात फर्म में शुक्रवार रात कर्मचारी रात्रि शिफ्ट में लकड़ी के फिनिशिंग प्लांट में काम कर रहे थे। करीब 12 बजे प्लांट में अचानक आग भड़क गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटों ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारी सुरक्षा के लिहाज से भागकर बाहरी हिस्से में पहुंचे। ऊंची-ऊंची लपटें देख हाईवे से गुजरते तमाम वाहन भी रुक गए।
सूचना मिलते ही डिडौली थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में फैक्टरी में मौजूद आग बचाव के उपकरणों से लपटों पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। कुछ समय बाद अमरोहा और मुरादाबाद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फर्म के अधिकारी भी मौके पर आ गए थे। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट मशीन में हुआ या किसी तार से, इसकी जांच की जा रही है। उनके मुताबिक फर्म में फर्नीचर व लकड़ी के बने तथा अधबने उत्पाद और मशीनें आग की भेंट चढ़ गईं।
घटना के समय करीब 20 कर्मचारी कर रहे थे काम
अमरोहा। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस वक्त आग लगी, उस समय फर्म के भीतर लगभग 20 कर्मचारी थे।
इंस्पेक्टर ने कहा कि आग फैलने के क्रम में ही सभी श्रमिक और कर्मचारी सुरक्षित बाहर आ गए। दमकल टीम के आने तक फर्म के भीतर मौजूद आग बचाव के साधनों से लपटों को काबू करने का प्रयास किया गया। मुरादाबाद, अमरोहा की दमकल टीमों ने दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।