{"_id":"675dea2ca64d4a405005bfe4","slug":"fire-in-a-bidi-factory-workers-escaped-by-running-away-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130770-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बीड़ी कारखाने में आग, भागकर बचे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बीड़ी कारखाने में आग, भागकर बचे श्रमिक
Sun, 15 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। संदिग्ध हालत में शुक्रवार देर शाम बीड़ी कारखाने में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मजदूरों ने भागकर जान बचाई। दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मूलरूप से मेरठ के रहने वाले काशिफ का अमरोहा नगर के मोहल्ला घेर पच्छैया में बीड़ी का कारखाना है। शुक्रवार देर शाम कारखाने में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक संदिग्ध हालात में आग लग गई। मजदूर कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें सामान छूने लगीं। धुआं उठा देखा आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीड़ी कारोबारी काशिफ ने भारी नुकसान होने की बात कही है। वहीं आखिर कारखाने में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।