{"_id":"6616e03a920ccca7bf075794","slug":"fire-broke-out-in-the-room-on-the-third-floor-of-the-shop-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-116897-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लगी आग
विज्ञापन
अमरोहा। परचून की दुकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में कंप्यूटर, लैपटॉप व घरेलू समान जलकर राख हो गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
आग लगने की ये घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला चाहगोरी में हुई। यहां पर रहने वाले अजीम परचून की दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर दो मंजिल और बनी हुई है। दूसरी मंजिल खाली है। जबकि तीसरी मंजिल पर अपने बेटे साथ रहते हैं। घरेलू समान के अलावा कंप्यूटर-लैपटॉप व अन्य सामान रखा हुआ था। बुधवार की दोपहर अजीम अपने बेटे को लेकर कहीं गए हुए थे। करीब 1:30 बजे अचानक शाॅर्ट सर्किट से तीसरी मंजिल के कमरे में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच गई।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भी मौका मुआयना किया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब डेढ़ घंटे पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को उठानी पड़ी दिक्कत
मोहल्ला चाहगोरी में जिस जगह आग लगी थी, यहां की गलियां संकरी हैं। यही वजह है कि दमकल कर्मियों को पहुंचने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। काफी दूर वाहन खड़ा करके पाइप के सहारे पानी की बौछार करनी पड़ी।