{"_id":"6632b2bf7d36560ae1090d24","slug":"fire-broke-out-in-thatched-house-and-cattle-shed-two-animals-burnt-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-117898-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छप्पर के घर और पशुशाला में लगी आग, दो पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छप्पर के घर और पशुशाला में लगी आग, दो पशु झुलसे
Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
रहरा। छप्पर के घर और पशुशाला में अचानक आग लग गई। जिसमें दो पशु झुलस गए। जबकि घर का जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई में जमुना सिंह का परिवार रहता है। जमुना सिंह छप्पर के घर में रहते हैं। घर से सटी हुई पशुशाला है। बुधवार दोपहर को अचानक छप्पर के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने छप्पर की पशुशाला को भी आगोश में ले लिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह से घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर दो पशु बुरी तरह से झुलस गए। जबकि घर में रखे कपड़े, चारपाई, अनाज व जरूरी सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई है।