फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire broke out in cotton waste factory in Amroha due to short circuit

Amroha: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, मजदूरों ने दौड़कर बचाई जान

Tue, 23 May 2023 05:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 May 2023 05:32 PM IST
सार

कॉटन वेस्ट कारखाने में शॉर्ट सर्किट की वजह से मंगलवार को आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी। जिसपर काबू पाने में दमकल विभाग की टीम को चार घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन
fire broke out in cotton waste factory in Amroha due to short circuit
कॉटन वेस्ट कारखाने में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर को मोहल्ला सराय कोहना में कॉटन वेस्ट कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग चारों ओर फैल गई। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने दौड़ कर जान बचाई। आसमान छूती लपटों को देखकर आसपास के घरों में मौजूद दहशतजदा लोग भी बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कॉटन वेस्ट की मशीनें जलकर खाक हो गईं। जबकि कारखाने की दीवारों में दरार पड़ गई। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला बटवाल में अलाउद्दीन का परिवार रहता है। उनके बेटे से सिराज आलम को कॉटन बेस्ट कारोबारी है। उनका कारखाना मोहल्ला सराय कोहना में किसान पेट्रोल पंप के सामने है। रोज की तरह मंगलवार को भी मजदूर कारखाने में काम कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने कच्चे और पक्के माल को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मजदूरों ने कारखाने से बाहर भाग कर जान बचाई। उन्होंने मामले की जानकारी मालिक सिराज आलम को दी। थोड़ी देर में मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को डांट फटकार कर दूर हटाया। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीय लोगों ने भी सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने में मदद की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि कारखाने में रखा सामान जल गया है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं है। कारखाने में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। कारखाना मानकों के अनुरूप चल रहा था या नहीं, आग बुझाने के यंत्र लगे हुए थे या नहीं। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर कारखाने में नियमों का पालन नहीं किया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed