{"_id":"684203e09eae4691e8004dce","slug":"fire-broke-out-in-a-cooler-warehouse-under-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141252-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कूलर के गोदाम में संदिग्ध हालत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कूलर के गोदाम में संदिग्ध हालत में लगी आग
Fri, 06 Jun 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कूलर के गोदाम में बुधवार रात करीब दो बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत में लोग घराें से बाहर निकल आए।
अमरोहा के मोहल्ला रेता मुरादाबादी गेट निवासी मोहम्मद शाकिर अली कूलर, गद्दा व प्लास्टिक कुर्सी का कारोबार करते हैं। उनका गोदाम कलसा बाईपास रोड स्थित देहात थाने के पीछे है। बुधवार रात उनका चौकीदार गोदाम में सो रहा था। तभी, संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें ने पूरे गोदाम में फैल गईं। किसी तरह चौकीदार ने बाहर निकालकर जान बचाई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों भी जाग गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।
देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। पूरा गोदाम धू-धूकर जल उठा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित मोहम्मद शारिक अली ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।