फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire breaks out in a firecracker factory, four workers burnt

Amroha News: पटाखा फैक्टरी में लगी आग, चार मजदूर झुलसे, दो की हालत नाजुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a firecracker factory, four workers burnt
रजबपुर (अमरोहा)। अतरासी-अमरोहा मार्ग स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिसमें दो मजदूरों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। वहीं, डीएम ने पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यह फैक्टरी सूदनपुर गांव के रहने वाले हाशिम के घर में चल रही थी। जिसे हापुड़ जनपद के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी कामरान अहमद चल रहा था। हाशिम ने अपना मकान कामरान अहमद को किराये पर दे रखा था। करीब पांच साल से चल रही इस फैक्टरी में पटाखे तैयार करने के बाद भंडारण किया जाता था। इस फैक्टरी में हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी भोला, मंगूपुरा गांव निवासी ममता, रीता, देवपुरा गांव निवासी अनीता और मनीषा समेत आठ मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक कामरान अहमद का भी आना-जाना रहता था। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध हालत में पटाखों में आग लग गई। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते पटाखे और बारूद में तेज धमाका होने लगे। आग के गोले फैक्टरी के बाहर तक जाकर गिरे, जिससे झाड़ियां में भी आग लग गई। इस अग्निकांड में मजदूर भोला, ममता, मनीषा और अनीता बुरी तरह झुलस गए। फैक्टरी में धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास के लोग अचंभित रह गए। फैक्टरी की टिन शेड उड़कर दूर जा गिरी। जबकि आग फैक्टरी के चारों तरफ फैल गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलते ही रजबपुर पुलिस, एसडीएम सदर सुधीर कुमार और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। किसी तरह आग में झुलसे मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भोला और ममता को नाजुक हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम सुरेंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
डीएम ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। साथ ही एफएसओ कमलेश कुमार मिश्र की तहरीर पर फैक्टरी के मालिक कामरान अहमद के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
----------------
फैक्टरी में आग लगने के बाद लग गया जाम
जिस पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह धमाके के साथ आग लगी, वह अमरोहा-अतरासी रोड पर स्थित चंदनपुर गांव के पास गोशाला के नजदीक स्थित है। जैसे ही फैक्टरी में आग लगी तभी अमरोहा-अतरासी मार्ग पर जाम लग गया। हर कोई मौके की तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने वाहनों को निकाल कर जाम खुलवाया।

------------------
अतरासी में आबादी के बीच भी चल रही पटाखा फैक्टरी
सूदनपुर गांव के पास पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोग झुलस गए। जिसमें दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। लेकिन एक और पटाखा फैक्टरी है जो अतरासी गांव में आबादी के बीच में लगी है। इस पटाखा फैक्टरी के पास ईंट भट्ठा भी है। किसी भी दिन ये फैक्टरी भी हादसे का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed