फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered on illegally operated clinic operator

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालक पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR registered on illegally operated clinic operator
अमरोहा। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। संचालक पर मरीजों से अवैध रूप से धन वसूली करने का आरोप है। विभागीय कार्रवाई के बाद झोलाछापों के बीच हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने 16 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया के निकट स्थित एक निजी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया था। क्लीनिक का संचालक डॉ. मोहम्मद अहमद द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण के समय क्लीनिक पर मरीज बिना मास्क और बिना शारीरिक दूरी बनाए बैठे हुए थे। आरोप है कि मोहम्मद अहमद खुद को बच्चों का चिकित्सक बताकर लोगों को भ्रमित कर रहा था। वह मरीजों के साथ धोखाधड़ी कर अवैध धन की वसूली कर रहा था। आरोपी क्लीनिक संचालक विभागीय नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लिहाजा डॉ सुरेंद्र ने देहात थाने में क्लीनिक संचालक मोहम्मद अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
थानाध्यक्ष रमेश शेरावत ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालक मोहम्मद अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 15(2) और 3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed