फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against youth for cheating

धोखाधड़ी के आरोप में युवक पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

युवक ने प्लाट का इकरारनामा कराकर दूसरे व्यक्ति को बैनामा करा दिया।इकरारनामे के समय पांच लाख रुपये नकद दिए थे।इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अहमद शेख के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
FIR registered against youth for cheating

विस्तार

युवक ने प्लाट का इकरारनामा कराकर दूसरे व्यक्ति को बैनामा करा दिया। इकरारनामे पर ली गई धनराशि नहीं लौटाने पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अनिल निरंकारी का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि 26 नवंबर 2018 को उन्होंने मोहल्ला बगला निवासी अहमद शेख से एक प्लाट का सौदा आठ लाख में तय किया था। इकरारनामे के समय पांच लाख रुपये नकद दिए थे। समय पर बैनामा न कराने पर नोटिस दिया तो आपसी सहमति से फिर से अहमद शेख ने दूसरा इकरानामा कराया। इस दौरान अहमद शेख ने 2019 में अफसर अली को इकरारनामा कराते हुए चार अन्य व्यक्तियों को जमीन का बैनामा करा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने अहमद शेख से इकरारनामे के समय दी गई धनराशि मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अहमद शेख के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed