फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against unknown persons under the IT Act for the issuance of 498 fake birth certificates.

Amroha News: 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में आईटी एक्ट में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against unknown persons under the IT Act for the issuance of 498 fake birth certificates.
डिडौली। जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत के सचिव की आईडी हैक कर 19 राज्यों के लोगों के नाम पर 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अपराध निरीक्षक राशिद अख्तर ने विवेचना शुरू कर साइबर विशेषज्ञों से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि तोफापुर ग्राम पंचायत के सचिव अमरजीत सिंह अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ग्रामीण के रूप में भी नामित हैं। प्रमाणपत्र जारी करने की आईडी उन्हीं के जिम्मे है। सचिव के मुताबिक, उनकी आईडी करीब एक सप्ताह से निष्क्रिय थी। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में शिकायत भी की थी। 12 अक्तूबर को आईडी सक्रिय हुई। 14 अक्तूबर को जांच करने पर पता चला कि छह और सात अक्तूबर को 498 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन

जांच में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, सिद्धार्थनगर, चंदौली, फर्रुखाबाद, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, शाहजहांपुर और जौनपुर समेत 11 जिलों के लोगों के नाम सामने आए। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़ और सिक्किम समेत अन्य राज्यों के लोगों के नाम पर भी प्रमाणपत्र जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव का दावा है कि छह और सात अक्तूबर को उनकी आईडी निष्क्रिय थी। उन्होंने पहले तहरीर दी थी, लेकिन इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उच्चाधिकारियों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहकर उसे वापस कर दिया था। शुक्रवार देर रात जोया ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी राजवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

अपराध निरीक्षक राशिद अख्तर ने बताया कि आईडी हैक करने के तरीके और प्रमाणपत्र जारी करने में इस्तेमाल की गई जानकारी की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed