फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against ten meat traders for spreading infection by selling open meat

खुला मांस बेचकर संक्रमण फैलाने के आरोप में दस मीट कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against ten meat traders for spreading infection by selling open meat
अमरोहा। खुला मांस बेचकर संक्रमण फैलाने के आरोप में फर्म के मालिक सहित दस कारोबारियों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ई-रिक्शा में लदा आठ क्विंटल मांस बरामद किया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर चौराहे के पास का है। चौकी इंचार्ज नीरज तोमर अपने सहयोगी कांस्टेबल अश्वनी और विजय कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने ई रिक्शा में पशुओं का मीट लदा हुआ देखा, जो ढका हुआ नहीं था। मीट पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। पुलिस ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें करीब आठ क्विंटल मीट भरा हुआ था। खुला मीट होने के कारण शहर में संक्रमण फैलने का पूरा खतरा बना हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम फैजान और आजम बताया। यह लोग अल रहीम ट्रेडर्स फर्म के मालिक फईम निवासी जोया और शुएब निवासी मोहल्ला लकड़ा के कहने पर दुकानों पर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में फैजान, आजम, फर्म के मालिक फईम, वसीम, नासिर, गुलशन, ताजदार, कमालुद्दीन, नदीम और अजीम के खिलाफ संक्रमण फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पशु चिकित्सक और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से परीक्षण कराने के बाद मीट को नष्ट करा दिया गया है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed