फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against four people, including the paternal grandmother-in-law, in connection with the murder of a daughter-in-law.

Amroha News: बहू की हत्या में ददिया सास समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including the paternal grandmother-in-law, in connection with the murder of a daughter-in-law.
आदमपुर (अमरोहा)। बुखारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह रसोई में पायल गिरि (20) की हत्या के मामले में ददिया सास क्रांति गिरि समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि पायल के सिर पर लोहे की मूसली से वार करने के बाद गला दबाया गया। उसके पति दीपक ने 28 सितंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के कुआडाली गांव निवासी किसान सत्यपाल गिरि ने करीब एक साल पहले बेटी पायल की शादी बुखारीपुर निवासी दीपक से की थी। दो माह पहले पायल ने बेटी को जन्म दिया था। 28 सितंबर को पति के जान देने के बाद से वह मासूम बेटी के साथ ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन

सत्यपाल के अनुसार, दीपक की जमीन पायल और उसकी बेटी के नाम आने की आशंका में ददिया सास क्रांति गिरि अपने धेवते मोंटी गिरि निवासी पमारी, थाना रजपुरा, संभल से पायल की कोर्ट मैरिज कराना चाहती थी। पायल के राजी नहीं होने पर क्रांति ने सत्यपाल से भी बात की थी। सत्यपाल ने इतनी जल्दी शादी कराने पर समाज में उठने वाले सवालों का हवाला देकर बाद में विचार करने की बात कही थी। आरोप है कि इसी रंजिश में शुक्रवार सुबह सात से नौ बजे के बीच क्रांति गिरि, सगी सास आशा, मोंटी और उसकी मां विमला देवी ने एक राय होकर पायल के सिर पर लोहे की मूसली से वार किया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डिटेल खंगालने की मांग भी की गई है। आरोप है कि कैमरा मोंटी के मोबाइल से कनेक्ट था। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि क्रांति गिरि, आशा, मोंटी और विमला देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed