{"_id":"622779965ac2e956f0122719","slug":"fir-registered-against-co-kuldeep-kukreti-case-of-helping-accused-in-pocso-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सीओ कुलदीप कुकरेती पर एफआईआर दर्ज, पोक्सो एक्ट में आरोपी की मदद करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सीओ कुलदीप कुकरेती पर एफआईआर दर्ज, पोक्सो एक्ट में आरोपी की मदद करने का मामला
Tue, 08 Mar 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:13 PM IST
सार
सीओ सतीश पांडेय ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन सीओ कुलदीप कुकरेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ कुलदीप कुकरेती वर्तमान में सहारनपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर में पोक्सो एक्ट में आरोपी की मदद करने के उद्देश्य से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हसनपुर के तत्कालीन सीओ कुलदीप कुकरेती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनिमय तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी सीओ वर्तमान में जनपद सहारनपुर में सीओ एलआईयू के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
यह मामला हसनपुर कोतवाली से जुड़ा है। गजरौला थानाक्षेत्र के गांव चक कुदैना निवासी रघुनाथ सिंह ने 16 अक्तूबर 2020 को संयुक्त सचिव ग्रह पुलिस को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि हसनपुर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें दुर्वेश कुमार निवासी गांव रूखालू थाना हसनपुर आरोपी था। आरोपी की मदद कराने को लेकर उसकी मुलाकात कई बार सीओ कुलदीप कुकरेती से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि केस में मदद करने के नाम पर सीओ ने तीन लाख की रिश्वत मांगी गई थी। दो बार में 1.20 लाख रुपये की रिश्वत दे दी गई थी। बावजूद इसके सीओ ने केस में कोई मदद नहीं की। इसके बाद सीओ का स्थानांतरण हसनपुर से लखीमपुर के लिए हो गया। रघुनाथ सिंह ने बताया कि लखीमपुर पहुंचकर रूपए वापस मांगे गए, लेकिन उन्होंने रुपये वापस नहीं दिए। रघुनाथ सिंह ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
इस गंभीर प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ईकाई मुरादाबाद की टीम द्वारा जांच की गई। जांच निरीक्षक ऊषा तोमर ने जांच पूरी की। जिसमें सीओ द्वारा रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। लिहाजा मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण ईकाई के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान ने हसनपुर कोतवाली में तहरीर दी।