{"_id":"6077375c8ebc3ec4840c7551","slug":"fir-on-two-persons-jpnagar-news-mbd386354747","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरासी के प्रधान पद के प्रत्याशी समेत दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरासी के प्रधान पद के प्रत्याशी समेत दो पर एफआईआर
विज्ञापन

बगैर अनुमति जुटाई भीड़, महामारी को बढ़ावा, पुलिस ने लाठी भांजी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। रजबपुर पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में अतरासी के प्रधान पद के प्रत्याशी समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोरोना महामारी को बढ़ावा देने का भी आरोप है। पुलिस ने लाठी भांजकर एकत्र भीड़ को खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि अतरासी गांव निवासी गबरू के घर पर काफी भीड़ एकत्र है और बगैर अनुमति चुनावी सभा चल रही है। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी खालिद द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान वह चुनावी सभा करने की अनुमति नहीं दिखा सके। जबकि तमाम लोग कोविड-19 के नियमों उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने भी भीड़ पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अचार संहिता के उल्लंघन और कोरोना महामारी फैलाने के आरोप में प्रत्याशी खालिद और घर मालिक गबरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।