{"_id":"62323cddc9e43d3ad31006e5","slug":"fir-on-two-persons-in-gangrape-jpnagar-news-mbd42182125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई के लिए एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की। युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी के संग सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
यह मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की नाबालिग बेटी 13 मार्च की रात आठ बजे जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले मौजूद अंकित और सुनील ने किशोरी को बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। होश में आने पर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके शिकायत पर पुलिस आरोपियों को हिरासत में ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर बुधवार को पीड़िता परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा और कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप भी लगाया। एसपी पूनम ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई करने का आदेश दी। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।