फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on three persons

रिश्तेदार समेत तीन पर दुष्कर्म की एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
fir on three persons
अमरोहा। अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के मामले में डिडौली पुलिस ने पीड़ित युवती के रिश्तेदार और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने डेढ़ माह पहले उसे डिडौली क्षेत्र स्थित बाग में दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 14 अप्रैल की है। जनपद बिजनौर के हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप था कि मुरादाबाद के कांठ थानाक्षेत्र के एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। कुछ दिन पहले रिश्तेदार युवक ने धोखे से उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ कई बाद दुष्कर्म किया था। 14 अप्रैल को धमकी देकर युवक ने उसे अमरोहा बुला लिया और कार में बैठा कर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यौनाली गांव स्थित एक बाग में ले गया था। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसके दो साथी मौजूद रहे। बाद में तीनों उसे छोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में डिडौली कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी रजाउद्दीन और दो अज्ञात केे खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed