फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on six persons

तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म में पति समेत छह पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
fir on six persons
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में कार एक लाख रूपये और मकान बनवाकर देने की डिमांड की। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की। देवर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। लेकिन ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में स्विफ्ट कार, एक लाख रूपये नगद और पति अलग मकान बनवाकर देने का दबाव बनाता है। विवाहिता के विरोध करने पर तरह-तरह की यातनाएं देते थे। विवाहिता पर तीन बच्चे भी हैं। आरोपी पति जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता था। देवर ने कमरे में आकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह तमंचा दिखाकर डराते और धमकाता है। विवाहिता ने की शिकायत सास व अन्य परिजनों से की, तो उल्टा मारपीट करने लगे। 24 फरवरी की शाम ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा। पति ने तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद तीनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास, ननंद और देवर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed