फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on six persons

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित छह पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
fir on six persons
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज में कार के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। वे उसके साथ मारपीट करते थे, पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने मुरादाबाद के मैनाठेर निवासी पति सहित छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मिठनपुर गांव निवासी मोहम्मद यासीन की बेटी शाहीन परवीन की शादी 6 अक्तूबर 2019 को मुरादाबाद के मैनाठेर निवासी मोहम्मद जीशान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में कार और अन्य सामान की डिमांड की। मायके भी नहीं जाने देते थे। विवाहिता ने इसकी शिकायत थाने में की तो पति ने उसे मायके भेज दिया। इसके बाद विवाहिता ससुराल पहुंची तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पति मोहम्मद जीशान ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। पीड़िता की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने पति मोहम्मद जीशान, ससुर मोहम्मद अहसान, सास अफरोजा, ननद रेशमा, मनताशा और देवर मोहम्मद फैजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed