फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on seven including husband in dowry harassment and triple talaq

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR on seven including husband in dowry harassment and triple talaq
डिडौली। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा उर्फ कलालखेड़ा निवासी मोहम्मद अकील की बेटी अजमा की शादी 17 फरवरी 2017 को असमौली थानाक्षेत्र के गांव मातीपुर निवासी मोहम्मद अनस के साथ हुई थी। शादी के बाद अजमा को एक बेटी पैदा हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते थे। दहेज का विरोध करने पर ससुराल वाले अजमा के साथ मारपीट करते थे। डीजल डालकर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप है। तभी से पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है कि 20 सितंबर 2021 डिडौली क्षेत्र के टिकिया गांव में पंचायत के दौरान ससुराल वालों को बुलाया गया था। लेकिन तभी पति अनस ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति मोहम्मद अनस, देवर आजम, तेहजीब, ननद सना, गुड़िया, सास रूकसाना, ससुर रागिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed