फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on police team

सेक्स रैकेट के फर्जी खुलासे में घिरी पुलिस टीम, पूर्व सीओ समेत दस पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
fir on police team
गजरौला(अमरोहा)। पांच वर्ष पूर्व हाईवे पर चौपला चौकी क्षेत्र में भानपुर के निकट स्थित होटल हाईवे रिसोर्ट में सेक्स रैकेट पकड़ने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन (अब सेवानिवृत्त) सीओ मोहन लाल समेत 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीसीआईड़ी के इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोप है कि आरोपी पुलिस कर्मियों ने बगैर साक्ष्य होटल प्रबंधन और ग्राहकों को देह व्यापार के झूठे केस में फंसाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार पांच जून 2015 को मंडी धनौरा के तत्कालीन सीओ मोहन लाल ने नगर में हाईवे स्थित होटल हाईवे रिसोर्ट पर छापेमारी की थी। यहां देह व्यापार के बड़े रैकेट को पकड़ा गया था। इनमें होटल स्वामी के मामा एवं एयर फोर्स से सेवानिवृत्त एक फ्लाइंग आफिसर समेत 13 युवक-युवतियों को पुलिस ने होटल से कमरों से गिरफ्तार किया था। होटल मालिक ने पुलिस की इस कार्रवाई को फर्जी बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें सीओ समेत दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दिसंबर 2015 में मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई तभी से जांच की जा रही थी। अब बरेली में क्राइम ब्रांच शाखा के इंस्पेक्टर होशियार सिंह की तहरीर पर तत्कालीन सीओ मोहन लाल समेत दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ बगैर साक्ष्य होटल प्रबंधन एवं वहां मौजूद ग्राहकों को गिरफ्तार कर उन्हें देह व्यापार के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीबीसीआईडी की करेगी।
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा
गजरौला। मंडी धनौरा के तत्कालीन सीओ मोहन लाल, थाना गजरौला में तैनात तत्कालीन एसआई विजय कुमार यादव, एसआई नीरज कुमार, एसआई आरसी वर्मा, सिपाही सुरेश कुमार, हिम्मत सिंह, कृष्णपाल सिंह, मोनू तोमर, ऋतु ढाका, संध्या त्यागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद से चुनाव भी लड़ चुके हैं मोहन लाल
गजरौला। मंडी धनौरा में सीओ के पद पर रहने के दौरान हमेशा चर्चाओं में रहे और एक होटल में सेक्स रैक्ट पकड़ने का दावा कर 13 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद विवादों में घिरे मोहन लाल का यहां से तबादला हो गया था। वह काफी समय पर पीटीसी मुरादाबाद में भी रहे और सेवानिवृत्त होने के बाद गाजियाबाद चले गए। वहां उन्होंने विधायक का चुनाव भी लड़ा और हार गए।
इन धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा-
आईपीसी की धारा 166, 166 ए, 203,211,342,34 में सीओ मोहन लाल समेत दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed