फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons

महिला को धमकाने में तीन शिक्षकों सहित चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
डिडौली। कॉलानी के बारे में राजस्व विभाग की टीम को सही जानकारी देने से खफा तीन शिक्षकों सहित चार लोगों ने महिला को धमकी दी। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कॉलोनी में बहिष्कार करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतावली क्षेत्र के कस्बा जोया स्थित आनंद विहार कालोनी का है। यहां पर रविंद्र गिरी की पत्नी तनवी गिरी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। आरोप के मुताबिक 16 सितंबर 2020 को राजस्व विभाग की टीम कानूनगो और लेखपाल कॉलोनी में जांच करने के लिए आए थे। टीम ने तनवी गिरी और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए थे। इस दौरान लोगों ने अपनी समझ के अनुसार सही जानकारी दी। लेकिन कालोनी के कुछ लोग तनवी गिरी से खफा हो गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने तीन जून 2021 को एक वाटसएप ग्रुप पर तनवी व बयान देने वाले अन्य लोगों को कालोनी से बहिष्कार करने की धमकी दी थी। तीन जुलाई को तनवी बाजार में गई थीं, तभी कालोनी में रहने वाले शिक्षक सतेंद्र सिंह, हरकेश सिंह, सुदेश कुमार और सुरेंद्र सिंह ने रास्ते में रोक कर धमकी दी। मानसिक प्रताड़ना दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी पूनम से की। उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed