फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons

सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा वापस को घर में घुसकर पीड़िता से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
अमरोहा। सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जेठ और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली युवती की शादी पड़ोस के मोहल्ले निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही युवक ने दूसरी शादी कर पहली विवाहिता को तीन तलाक दे दिया था। इस पर युवती ने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली पक्ष ने उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। यह दोनों मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। विवाहिता के आरोप के मुताबिक आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे थे। मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आठ जनवरी को जेठ-देवर समेत चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, तभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed