{"_id":"6262fcad1c753768336c9806","slug":"fir-on-five-persons-jpnagar-news-mbd425642438","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के छह महीने बाद दहेज को लेकर पड़ी दरार, पति समेत पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के छह महीने बाद दहेज को लेकर पड़ी दरार, पति समेत पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शादी के छह महीने बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करते थे। बेटी की पिटाई की सूचना पर पहुंचे मायके वालों के साथ मारपीट की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर में अनीस अहमद का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी छह महीने पहले मोहल्ला बड़ा दरबार निवासी कासिम के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। 21 अप्रैल को विवाहिता से साथ ससुराल वालों ने मारपीट की । सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजन उसे देखने पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विवाहिता के पिता अनीस अहमद ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति कासिम, देवर उस्मान, ननद रेशमा, सलमा और सास बब्बो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।