फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on brothers involved in abetment to suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने में सगे भाइयों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR on brothers involved in abetment to suicide
अमरोहा। ससुराल में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद ससुरालवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव का है। बिजनौर जनपद के नहटौर थानाक्षेत्र के बल्ला शेरपुर गांव निवासी रोहताश कुमार की थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेतापुर में ससुराल है। शुक्रवार को 35 वर्षीय रोहताश अपनी ससुराल आया था। यहां आकर उसकी तबियत बिगड़ गई थी। ससुराल वाले अमरोहा में निजी चिकित्सक के यहां दवाई दिलाने लाए थे। लेकिन शनिवार सुबह दवाई लेकर जाते समय रास्ते में वह शौच के लिए टैंपो से उतर गया था। इस बीच उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। खेतापुर ससुराल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी शिम्बल ने रोहताश के भाइयों बिंदर और गजेंद्र को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। आरोप के मुताबिक मुताबिक रोहताश के भाइयों ने उसके साथ बंटवारे को लेकर मारपीट की थी। जिससे तंग आकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर दोनों भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed