फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on brother and bhabhi

बहन ने भाई-भाभी पर दर्ज कराई मारपीट की एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir on brother and bhabhi
अमरोहा। थाने पहुंची युवती ने पुलिस से कहा कि सर भाई-भाभी मारते पीटते हैं, मुझे पढ़ाई नहीं देते हैं। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मारपीट के आरोप में आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में एक गांव किसान का परिवार रहता है। किसान की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। उसकी बेटी ने बीएड कर रखा है। वह आगे भी पढ़ना चाहती है। आरोप है कि उसके भाई और भाभी पढ़ाई करने का विरोध करते हैं। तरह-तरह के बहाने बनाकर उसके साथ मारपीट करते हैं। 18 जुलाई की शाम दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया। मोबाइल छीन कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके सिर से रातभर खून बहता रहा। 19 जुलाई की सुबह युवती किसी घर से निकल कर निजी चिकित्सक के यहां पहुंची और उपचार कराया। अब भाई जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत देहात थाना पुलिस पुलिस से की। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर जगदीश और उसकी पत्नी अरुणा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed