{"_id":"6036a4cb8ebc3e8c911c7695","slug":"fir-on-24-persons-jpnagar-news-mbd3808441187","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मे घुसकर मारपीट और लूटपाट में गैर समुदाय के 23 लोगों पर एफआईआर - नगर कोतवाली पुलिस ने न्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर मे घुसकर मारपीट और लूटपाट में गैर समुदाय के 23 लोगों पर एफआईआर - नगर कोतवाली पुलिस ने न्
विज्ञापन
अमरोहा। दूध के रुपये मांगने पर गैर समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। लूटपाट की, बचाव में आई पत्नी से छेड़छाड़ की। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की तो रसूखदार नेताओं के दवाब में कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, पीड़ित दूध विक्रेता ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस में 18 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवद्वारा की है। यहां पर बुंदू अली का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक 13 सितंबर 2020 की रात करीब नौ बजे उनका बेटा इरफान और भतीजा जावेद घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। दूध के रुपये मांगने पर नाराजगी जताई। लाठी- डंडे सरिया और धारदार हथियार से दोनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी थी। तभी दोनों भाई जान बचाकर अपने घर में घुस गए लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर भी लाठी-डंडे और सरियों से खूब मारापीटा और घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ की, बचाव में आई पत्नी से बदतमीजी की उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने घर में रखे 2550 रुपये भी लूट लिए थे। दबंगों ने सत्ता का हवाला देते हुए धमकाया और पाकिस्तान भिजवाने की धमकी दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए थे।
पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की लेकिन रसूखदार नेताओं के दबाव में कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने उल्टा दोनों पीड़ित भाइयों को थाने में बैठा लिया था। बाद में पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया की सीजीएम न्यायालय के आदेश पर कृपाल, अनुज उर्फ छोटू, शिवम, नवीन, बिट्टू गहरा, गोरी, ओमी, रोहित, रामवीर, बृजपाल, अमित, पंकज, प्रभात, रिंकू, पवन, राकेश, पिंटू व विकास को नामजद और 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।