फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR lodged against six people including husband for dowry harassment and assault

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट में पति समेत छह पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six people including husband for dowry harassment and assault
अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव निवासी शराफत अली की बेटी रिजवाना की शादी चार साल पहले बिजनौर जिले के पेदी गांव निवासी मोहम्मद आरिफ से हुई थी। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन नवंबर की सुबह आठ बजे पति आसिफ, ससुर जमीर अहमद, सास अमीना, ननद गुल्लो ने रिजवाना के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। अभी वह मायके में रह रही है। आरोप है कि दो दिन बाद ससुराल वाले फिर मायके वाले घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। दहेज की मांग पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आसिफ सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article