फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir lodge in rape case

परिजनों की गैर मौजूदगी में किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
fir lodge in rape case
अमरोहा। परिजनों की गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़े। तभी आरोपी भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यह पर किसान का परिवार रहता है। शनिवार को किसी काम से बाहर गया था। जबकि उसकी पत्नी पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। घर में उनकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी गांव का युवक घर में घुस आया। आरोप के मुताबिक युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। किशोरी ने शोर मचा दिया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ आए। लेकिन आरोपी भाग निकला। सूचना मिलते ही किशोरी के माता-पिता भी घर आ गए और डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed