फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir

बाइक चेक करने पर सिपाहियों के साथ मारपीट, ग्यारह पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
fir
अमरोहा। गश्त के दौरान अचानक बाइक चेकिंग करना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जमकर हंगामा किया। सिपाहियों की सूचना पर अन्य फोर्स मौके पर पहुंच गया। लेकिन, इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी सिपाही की तहरीर पर नामजद सात लोगों सहित ग्यारह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिपाहियों के साथ मारपीट की घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के हैबतपुर-सलारपुर गांव की है। गुरुवार की रात रजबपुर थाने में तैनात सिपाही अनुराग और नितिन अपनी बाइक से गश्त पर निकले थे। वह टोल प्लाजा से होते हुए हैबतपुर-सलारपुर गांव के बीच पहुंचे थे। तभी उन्होंने एक दिल्ली नंबर बाइक को चेकिंग के लिए रोक लिया। दोनों सिपाही बाइक चेक करने लगे। इसी बीच बाइक सवार और सिपाहियों के बीच कहासुनी हो गई। बाइक सवार ने अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद गाली-गलौज हुई और नौबत खींचातानी तक पहुंच गई। आरोपियों ने दोनों सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी। जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर सिपाहियों ने घटना की जानकारी अतरासी चौकी इंचार्ज को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनोज बालियान फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन, इससे पहले आरोपी फरार हो गए। सिपाही अनुराग तोमर की तहरीर पर हशरत, शब्बू, बिलाल, जैद, शहनवाज, आलिम, मलिक निवासी सलारपुर और चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि संदिग्ध बाइक चेक करने को लेकर कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed