फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir

आचार संहिता उल्लंघन : सपा प्रत्याशी आब्दी समेत 84 पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
fir
रजबपुर में बगैर अनुमति सपा के कार्यक्रम पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को दिशा-निर्देश एसडीएम शशांक च? - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर(अमरोहा)। सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को पहले दिन जोर का झटका लगा है।बिना अनुमति जनसभा करने और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में आब्दी समेत 84 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके पर पांच वाहन मिले, चार वाहनों में सपा का स्टीकर लगा था। जबकि एक वाहन में कांग्रेस का झंडा और हूटर लगा था। पांच वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधानसभा के सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली से गढ़ मुक्तेश्वर पर पहुंचे। यहां पर सपा के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद गजरौला समेत अन्य जगहों पर सपाइयों ने अभिनंदन किया। इसके बाद मौलाना आब्दी का काफिला रजबपुर में आया। आरोप है कि यहां पर मौलाना आब्दी ने जनसभा की। इस बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी को शिकायत मिली कि बगैर अनुमति के जनसभा हो रही है। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मौके से पांच वाहनों को कब्जे में ले लिया। लोगों से पूछताछ शुरू की लेकिन उचित जवाब नहीं मिल सका। इन चारों वाहनों में सपा का स्टीकर लगाया हुआ था। जबकि एक वाहन में कांग्रेस का झंडा और हूटर लगा मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर पांच वाहन मिले हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। देर रात फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी मो. काजिम ने सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी, दीपक, जुनैद समेत 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed